फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया 195 करोड़ का तोहफा

Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में लोहिया प्रतिमा का अनावरण करने के बाद माल्यार्पण करते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को जिले को विकास के मोर्चे पर बड़ा तोहफा देते हुए 195 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने आगामी दिनों में 500 करोड़ रुपये के और कार्य कराने का वादा भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देने, रोडवेज का वर्कशॉप व भव्य लोहिया पार्क बनवाने की भी घोषणा की। इससे पहले बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उसका हाथी नौ साल से जहां बैठा है, वहां से आगे नहीं बढ़ रहा है।

 जिला मुख्यालय स्थित हवाईपट्टी पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अंबेडकरनगर को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। एनटीपीसी में विद्युत कारखाने के लिए जमीन देने वाले किसानों का आभार जताते हुए कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश में सर्वाधिक लोगों को लाभान्वित कर नया रिकार्ड बनाया गया है। मेधावियों को लैपटॉप देने की उनकी योजना को अब दूसरे प्रदेशों की सरकारें भी अपना रही हैं। निशुल्क सिंचाई, शिक्षा व सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें अभूतपूर्व काम किए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा तय करने के लिए बड़े कदम उठाने में सरकार को सफलता मिली है। सपा सरकार ने योजनाओं के तहत इतनी ज्यादा साइकिलें दी हैं जो अब तक की सरकारें नहीं दे सकी हैं। लोहिया आवास योजना का व्यापक लाभ आम लोगों को मिला है। मुख्यमंत्री ने बसपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उसने जो हाथी बनवाए थे, वे जस के तस हैं।

उसके हाथी नौ वर्ष से न खड़े हो पा रहे हैं, और न चल पा रहे हैं। जोर देकर कहा कि विकास कार्यों के बूते ही सपा फिर से प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 85 करोड़ से निर्मित लोहिया भवन व वीवीआईपी गेस्ट हाउस समेत कुल 45 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

110 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 23 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जनता की सुविधा के लिए नया ब्लॉक बनाए जाने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए प्रस्तावों का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी को शामिल कर लगभग 500 करोड़ रुपये के कार्य आगामी दिनों में कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें