फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण चल रहा क्लीनिक सील

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र के लखनी पट्टी बाजार के पास बहिंगवा मार्ग पर बिना किसी वैध अनुमति के चल रहे एक क्लीनिक को शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। यह क्लीनिक अर्चना यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि क्लीनिक का न तो कोई पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) था और न ही बाहर कोई नाम-पट्टिका लगी थी। यहां नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी वैध दस्तावेज के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष राय, खंड कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार और रामदर्श की टीम ने जब क्लीनिक की जांच की और दस्तावेज मांगे, तो संचालक कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके।
जांच के दौरान क्लीनिक से रक्तचाप मापने की मशीन, रंगीन डॉप्लर मशीन, नेब्युलाइजर और स्टेथोस्कोप तथा मरीजों का विवरण दर्ज करने वाला रजिस्टर बरामद करके जब्त किया गया। उसी कमरे में रखी डिलीवरी टेबल और ऑक्सीजन सिलिंडर को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें