फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेपटरी मिली साफ-सफाई, दो सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छता अभियान का जायजा लेने पहुंचे डीएम अविनाश सिंह को विकास खंड रामनगर के मसेना मिर्जापुर व रामनगर महुवर में साफ-सफाई बेपटरी मिली। इस पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने संबंधित गांव के सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि डीएम ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह विकास खंड रामनगर के मसेना मिर्जापुर गांव पहुंचे। संपर्क मार्ग से लेकर गांव के अंदर जगह-जगह गंदगी व्याप्त मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सफाईकर्मी ने साफ-सफाई नहीं की है।
इसी प्रकार इसी विकास खंड के रामनगर महुवर के निरीक्षण में भी गंदगी का अंबार मिली। इस पर डीएम ने दोनों ही गांवों के सफाईकर्मियों को निलंबित किए जाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मसेना मिर्जापुर में तैनात सफाईकर्मी श्यामजी मौर्य व रामनगर महुवर में तैनात सफाई कर्मी राजेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें