अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर से शनिवार को अमरौला वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के प्रमुख मार्गों, गलियों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। वार्ड के प्रमुख क्षेत्रों में कचरा उठाकर निस्तारित किया गया। नालियों की सफाई भी प्राथमिकता पर की गई। लंबे समय से बंद नालियों की सिल्ट हटाई गई, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजली घर में शनिवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान कराया। इसमें मुख्य रूप से बकाया बिल जमा करने और गड़बड़ बिलों को सही करने की व्यवस्था की गई थी। उपभोक्ताओं ने लंबित बिल जमा किए। बिजली विभाग ने मौके पर नकद और ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था रखी, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा मिली। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर बिलों की जांच की और सुधार कर सही बिल जारी किए। इस दौरान विभाग को 61 हजार रुपये का राजस्व भी जमा कराया।