फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 14 May 2025 05:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर में मंगलवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए है। पुलि



झिनकाऊ राम ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके मकान के पश्चिमी हिस्से में कुछ लोगों ने जबरन मिट्टी आदि डालकर कब्जा करने का प्रयास किया। मना करने पर रंजिशन रमेश कुमार, बृजेश कुमार, महेश कुमार, शिवानंद, विवेक कुमार, रामगोपाल, कुमकुम और सुमित्रा देवी ने एक राय होकर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला किया। हमले के दौरान उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और गांव वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के बृजेश कुमार ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि झिनकाऊ राम, पवन कुमार, कुलबुल, ज्योति और सिताबा देवी ने पुराने विवाद के चलते उसके घर पर हमला किया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। बचाव में आए परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें