फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ठंड में तिल, बाजरा और मूंगफली के लड्डू खाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ठंड में गुड़ से बने तिल, बाजरा व मूंगफली के लड्डू खिलाए जाएंगे। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तौर पर भूने चने भी उपलब्ध कराए जाएंगे। नवंबर से मार्च तक हर बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन में इन खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



जनपद में 1583 परिषदीय और 177 सहायता प्राप्त विद्यालयों में 170700 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन सभी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है। ठंड में छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तौर पर हर बृहस्पतिवार को गुड़ से बने तिल, बाजारा और मूंगफली के लड्डू, गजक देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा भूने चने भी दिए जाएंगे। इसकी खरीदारी भी दाल, सब्जी, तेल, मसाले, नमक, दूध, फल आदि की भांति विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा ही की जाएगी। निदेशक बेसिक शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।

छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर
परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। किताबें, ड्रेस आदि निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शासन और जिला प्रशासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एमडीएम में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीएंट्स दिए जाने की व्यवस्था की गई है, जिसका सीधा फायदा यहां पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापकों को दिए निर्देश
एमडीएम में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तौर पर गुड़ से बने तिल, मूंगफली, बाजरा के लड्डू व गजक दिया जाएगा। नवंबर से मार्च 2025 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों का अनुपालन करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।- सत्यप्रकाश मौर्या, जिला समन्वयक एमडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें