प्राथमिक विद्यालय मसेना मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने सीएचसी आलापुर का किया भ्रमण।
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया। बच्चों बीमारियों व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय आलापुर, प्राथमिक विद्यालय मसेना मिर्जापुर, सहिजना हमजापुर, हाफिजपुर लंगड़ी को एआरपी ईशान श्रीवास्तव निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर का भ्रमण कराया गया। वहां की कार्यविधि के विषय में बताया गया।
हॉस्पिटल में उपस्थित चिकित्सक डॉ. शिप्रा मौर्य, डॉ. जागृति व डॉ. पवन ने सभी बच्चों का चेकअप करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक बाबूराम, कंचनलता, अनूप शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।
एक दिन की एसडीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज रामनगर की इंटर की छात्रा रीतू को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। हाईस्कूल की छात्रा सलोनी को तहसीलदार बनाया गया। छात्राओं ने जनसुनवाई के दौरान समस्याएं सुनीं व संबंधित को कार्रवाई के निर्देश दिए। विवेकानंद शिशु कुज्ज सीनियर सेकेंडरी की छात्रा सुहानी सिंह को नगर पंचायत इल्तिफातगंज में एक दिन के लिए ईओ बनाया गया। कार्यालय में पहुंचे फरियादियों से संवाद कर छात्रा ने समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं, अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा दीक्षा सिंह को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। थाना प्रभारी अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी ने मौलवी सआदत अली मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल मिझोड़ा में छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।
प्राथमिक विद्यालय मसेना मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने सीएचसी आलापुर का किया भ्रमण।