फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर पहुंच बच्चों ने किया नक्षत्रशाला का अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराने तथा उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए बुधवार को दो ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं का दल गोरखपुर पहुंचा। वहां बच्चों ने नक्षत्रशाला का अवलोकन कर खगोल विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


बीते दिनों राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लाॅक स्तर पर विज्ञान एवं गणित विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें बसखारी व रामनगर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100-100 छात्र छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के लिए चार बसों से बुधवार को गोरखपुर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

इससे पहले खंड शिक्षाधिकारी बसखारी व रामनगर ने बच्चों से कहा कि भ्रमण से न सिर्फ अपने ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी मिलती है वरन प्राचीन निर्माण शैली से भी परिचित होने का अवसर मिलता है। वैज्ञानिक सोच का विकास भी होता है। बाद में खंड शिक्षाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। गोरखपुर में पहुंचकर बच्चों ने नक्षत्रशाला का अवलोकन कर खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल की। चिड़ियाघर में अलग-अलग प्रजाति के जानवरों को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें