बसखारी स्थित डॉ. एमएल सेठ पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के डॉ. एमएल सेठ चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मना। विद्यालय प्रशासन नेे जहां बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का भरोसा दिलाया, वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक डॉ. मैनूलाल सेठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। अभिभावक व शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं।
कार्यक्रम का संचालन मेंहदी हसन ने किया। प्रियांशी, सोनम मौर्या, रेहाना, ममता, सोनी, वंदना, रेनू आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पवन मिश्र, नवी हसन, रमेश मिश्र, सेवाराम, वाले रमन व कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।