फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूलों में बच्चों को बताएंगे पॉक्सो के प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देने के लिए जिले में आज से एक अक्तूबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलेगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक अधिकारी, विधि छात्र और पीएलवी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। प्रार्थना सभा में पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रमुख प्रावधानों के साथ महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को सुरक्षित वातावरण, शोषण से बचाव, कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में भी सरल भाषा में समझाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर और सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार से होगी। 26 सितंबर को डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर और पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गदायां में कार्यक्रम होंगे। 28 सितंबर को रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर और बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, जबकि 29 सितंबर को सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर और पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
30 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना और राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन तथा एक अक्तूबर को राम देव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवबाबा में विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी जाएगी। अभियान के दूसरे चरण में दो अक्तूबर को जिले के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून, बाल अधिकार और बाल संरक्षण संबंधी कानूनी प्रावधानों से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें