फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीडीए रथ पर राजभर का हमला, बोले- ‘विजय’ नहीं ‘विनाश भव’

विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हुई पीडीए रथयात्रा को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को तीखा राजनीतिक हमला बोला। अकबरपुर के सर्किट हाउस में उन्होंने अखिलेश के 27 विजय भव पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन बाद इसी रथ पर विजय भव की जगह विनाश भव लिखा जाएगा। उन्होंने रायबरेली में सपा नेताओं और पुलिस अधिकारी के बीच हुए विवाद का हवाला देते हुए अखिलेश के दौरे पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रायबरेली में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने जा रहे हैं। रथ पर हनुमान जी के चित्र को लेकर उन्होंने कहा कि हनुमान भगवान राम के भक्त हैं। अखिलेश यादव अब तक अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए हैं। राम के दर्शन किए बिना हनुमान का आशीर्वाद कैसे मिलेगा। मंत्री ने शिवपाल यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने सपा के मंच पर सांसद रमाशंकर राजभर और राम भुआल निषाद के नीचे बैठने को लेकर सवाल उठाए।

भूमाफिया समझ लें, यह बाबा का राज्य है
जलालपुर। बरियावन-किछौछा मार्ग पर हंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास हुई घटना को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर ने सख्त तेवर दिखाए। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भूमाफिया अब भी सपा का राज्य समझ रहे हैं, जबकि यह बाबा (योगी) का राज्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के आशियाने और रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस दौरान मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश सचिव रविकांत प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राजभर, जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र राजभर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें