आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालयाें में शनिवार को 160 छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र सौंपा गया। इसके साथ शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को ध्रुव तारा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में सहायक अध्यापक ईशान ने 99 छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र तथा गृहकार्य के लिए डायरी दी। अगस्त माह में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को ध्रुवतारा अवार्ड से पुरस्कृत किया। एआरपी त्रिशूलधारी पांडेय ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, रुचि, अनीता, ईशरावती ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राथमिक विद्यालय खजुरिया भरौटी में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व सहायक अध्यापक उमेश कुमार ने 61 छात्र-छात्राओं को आई कार्ड वितरित करने के साथ शत प्रतिशत हाजिरी के लिए सम्मानित किया। डायट प्रवक्ता राम सूरत ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। एआरपी आलोक त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सौरभ राजभर, शिक्षक अब्दुल क़य्यूम, ईशान श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।