अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के रूट बदलने से यात्री लगातार परेशान हैं। शनिवार 12 ट्रेनों का संचालन बदले रूट से किया गया। इसके चलते यात्रियों ने 55 आरक्षित टिकट रद कराए। शनिवार को इंटरसिटी अप व डाउन, कोटा-पटना अप व डाउन, फरक्का अप व डाउन, दून अप व डाउन, कोलकाता अप व डाउन तथा जम्मूतवी एक्सप्रेस अप व डाउन रूट बदलने के चलते अकबरपुर स्टेशन नहीं पहुंचीं। इसके अलावा किसान अप दो घंटे और कैफियात एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।