कॉलेज में पेंटिंग बनातीं छात्राएं।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कराई गई प्रतियोगिता
अंबेडकरनगर। नगर पालिका और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डोएन इंटरनेशनल कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग और आकृतियां बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
बच्च्चाें ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करना, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण, कचरे को कम करने की विधि को चित्र के माध्यम से समझाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि उन्हें चीजों के महत्व को समझना चाहिए। अपने आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी न करें और न होने दें। हमें अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही चलना चाहिए। इसकी शुरूआत छोटी-छोटी चीजों से करें। बच्चों को खाली कंटेनर, पुराने कपड़े, खिलौने या कागज को फेंकने की जगह नए तरीके से उन्हें दोबारा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अभिनव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव, मिस्बाह महमूद, शुभम त्रिपाठी, राहुल यादव, अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, जसवंत सिंह यादव, इसराइल व आशीष शुक्ला मौजूद रहे।