फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Mon, 04 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
‘स्कूल चलो’ के नारे से गूंजने लगी गांव की गलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर के अरियौना व कटेहरी के भगोला प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने को अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


रैली में शामिल बच्चों ने ‘शिक्षा है अनमोल रतन...’ नारा भी लगाया। प्राथमिक विद्यालय अरियौना की प्रधानाध्यापिका रेखा पांडेय के नेतृत्व में निकली रैली ने अरियौना गांव में भ्रमण किया। अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ऐसे में परिषदीय विद्यालय में बच्चों का दाखिला कराएं। छात्र-छात्राओं ने भी अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


कहा कि शिक्षा अनमोल रतन है। बिना शिक्षा के समाज की बेहतरी तय नहीं हो सकती। ऐसे में सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर कुसुम तिवारी व सूर्यकली आदि मौजूद रहीं। उधर कटेहरी शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई।

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता देवी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली ने आस-पास के गांवों में भ्रमण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मयाराम त्यागी, गुलाबचंद्र, डॉ कुसुमलता वर्मा, सुमन कुशवाहा, निर्मला वर्मा, रीता यादव व प्रदीप आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें