कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानाध्यापक को हटाए जाने के विरोध में ज्ञापन देने आए बच्चे व अभिभावक।
अंबेडकरनगर। प्राइमरी पाठशाला मदारपुर टांडा के प्रधानाध्यापक बाबू सुधीर रंजन धीरज को हटाए जाने के विरोध में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन दिया।
बच्चों व अभिभावकों का कहना शिक्षकों के तहत की गई शिकायत गलत है। कुछ शिक्षक कूटरचित तरीके से चारित्रिक हनन जैसे आरोप लगाकर उन्हें हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि प्रधानाध्यापक से भोजन, यूनीफार्म, बच्चों की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर अभिभावक निश्चिंत रहते हैं। इनके बच्चे नवोदय विद्यालय परीक्षाओं में भी उत्तीर्ण करते हैं। प्रधानाध्यापक को वापस विद्यालय में भेजने का अनुरोध करते हुए उचित निर्णय लेने की मांग। साथ ही ऐसा न करने पर बीएसए कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान अभिभावक अज्ञाराम, अच्छेलाल, राजकरन व छात्र अदनान, आदर्श, शेखर व अन्य मौजूद रहे। बीईओ मनीषा ओझा ने बताया कि प्रधानाध्यापक व शिक्षकों दोनों ने आपसी विवाद की शिकायत की थी, जिसमें प्रारंभिक जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच पूरी होने तक उन्हें प्राथमिक विद्यालय गौहनिया टांडा से संबद्ध कर दिया गया है।