फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले लापता बच्चा हुआ बरामद

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी पुलिस ने बरामद किया लापता बच्चा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी में गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से घर जाते समय अपहृत बच्चे को बसखारी पुलिस ने खोज लिया है। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद बच्चे को पुलिस ने परिवारीजनों को सौंप दिया। बुधवार की सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया निवासी सुरेश यादव का पांच साल का बेटे अभी यादव पढ़ने के लिए स्कूल गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद विद्यालय में अवकाश होने के बाद वह घर के लिए निकल पड़ा। निर्धारित समय पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। इसके बाद उसके अपहृत हो जाने का पता चला। स्थानीय लोगों ने कसदहां ईदगाह के पास किसी व्यक्ति को बाइक पर बालक को बैठाकर ले जाते देखा। परिवारीजनों ने मामले की सूचना बसखारी पुलिस को दी। पुलिस भी मामले की गंभीरता देख सक्रिय हो गई।
एसओ दयाशंकर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बच्चे को गांव के पास से बेसुध हालत में बरामद कर लिया गया। बच्चे की तबियत मौके पर ठीक नहीं थी। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पुलिस अभी इस छानबीन में जुटी है कि आखिर बच्चा कहां गायब हुआ था और कौन गायब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें