फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख आज संभालेंगे ब्लॉकों की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 9 विकास खंडों में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख 20 जुलाई को समारोहपूर्वक शपथ लेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है। आयोजन में कोई गड़बड़ी रोकने के सुरक्षा के सख्त इंतजाम पुलिस प्रशासन ने कर दिए हैं। इस बीच शपथ को लेकर सोमवार को नए प्रमुखों से लेकर समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी सोमवार से ही होती दिखी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद तेजी से विकास तय करने के लिए राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर शपथ ग्रहण करा रही है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उम्मीद से पहले करा दिया गया। अब ब्लॉक प्रमुखों को 20 जुलाई को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिले के 9 ब्लॉकों में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई जाएगी। ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाने और आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अफसरों की तैनाती भी ब्लॉकों में कर दी है।
जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने अतिरिक्त एसडीएम संतोष ओझा को भियांव, एसडीएम भीटी भूमिका यादव को भीटी, एसडीएम अकबरपुर मोइनुल इस्लाम को कटेहरी और अकबरपुर, एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक को टांडा, अतिरिक्त एसडीएम राम नारायण को बसखारी, एसडीएम आलापुर धीरेंद्र श्रीवास्तव को रामनगर, अतिरिक्त एसडीएम भरतलाल सरोज को जहांगीरगंज, एसडीएम जलालपुर को जलालपुर ब्लॉक का नोडल अधिकारी तैनात करते हुए कहा कि नियमों के अनुरूप शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया जाए। इस बीच शपथ को लेकर ब्लॉक प्रमुखों और समर्थकों में सोमवार हो ही उल्लास देखने को मिला। ब्लॉक परिसर पहुंच कर ज्यादातर नवनिर्वाचित प्रमुखों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

समर्थकों की भीड़ के बीच होगी शपथ
जिला प्रशासन ने हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया है, लेकिन उम्मीद है कि मंगलवार को आयोजन में समर्थकों की भीड़ जुटेगी। इसमें सभी दल के नेताओं और गणमान्य नागरिकों को प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख के समर्थक और सहयोगी समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की भी ठीकठाक तादाद रहने की पूरी संभावना है।
यह नव निर्वाचित प्रमुख लेंगे शपथ
जिला मुख्यालय के ब्लॉक अकबरपुर में देविका वर्मा, बसखारी में संजय सिंह, टांडा में सुरजीत वर्मा, भीटी में निर्मला सिंह, रामनगर विकास यादव, जहाँगीरगंज में विनीता कन्नौजिया, जलालपुर में त्रिभुवन, भियांव में गौरव सिंह तथा कटेहरी में मौसम वर्मा को ब्लॉक प्रमुख की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें से कटेहरी, भियांव और भीटी में ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था जबकि अन्य 6 जगहों पर मतदान के जरिए फैसला हुआ।
सुरक्षा के किए गए तगड़े प्रबंध
एएसपी संजय राय ने बताया कि सभी 9 ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा की गई है। दो-दो थाना प्रभारी प्रत्येक ब्लॉक पर तैनात किए गए हैं। 50 दरोगा, 50 महिला सिपाही, 250 पुरुष सिपाही के अलावा एक प्लाटून पीएसी के जवान सभी 9 ब्लॉक पर अलग-अलग सुरक्षा का जिम्मा संभालेेंगे। सभी सीओ लगातार मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें