फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलाभिषेक के साथ गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
अकबरपुर के ​शिवबाबा धाम में रविवार को ​शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करते श
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सावन के 11वें दिन रविवार को जिले के शिवालय श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सुबह मंदिर खुलते ही दर्शन के लिए लोगों की कतार लग गई। शिवबाबा धाम में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लेकर पहुंचे। अपनी बारी आने पर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके बाद दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिर से बाहर निकलते रहे।कटेहरी संवाद के अनुसार शिवबाबा धाम में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें