फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही तय होगी बेटियों की उड़ान : ओम प्रकाश

विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में रविवार को स्वागत समारोह
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में रविवार को स्वागत समारोह और शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने छात्राओं की शिक्षा और विद्यालय के शैक्षिक माहौल पर शिक्षकों से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लगन, परिश्रम और निरंतर मेहनत जरूरी है। शिक्षा के बिना आगे बढ़ने की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं। शिक्षा से ही बेटियों की नई उड़ान तय होगी। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। मंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने रोजगार के अवसर और गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही।
प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने विद्यालय की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक मेहनत से छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने में जुटे हैं। प्रभारी मंत्री ने जरूरत पड़ने पर विद्यालय प्रबंधन को सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विजय प्रताप सिंह, अर्चना त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, रितु सिंह, कंचन यादव, कामना राय, राहुल सिंह, प्रिया पांडेय, माया द्विवेदी, दिलीप यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, बब्लू सिंह, कंचन मिश्रा, तरुण पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें