फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीमारी ठीक करने के नाम पर महिलाओं से टप्पेबाजी

Sat, 08 Jun 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। बीमारी दूर करने के नाम शनिवार को दो महिलाओं से तीन टप्पेबाजों ने सोने व चांदी के आभूषण ठग लिए। इसके बाद वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित महिलाओं ने टांडा कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अहिरौली के यरकी मजगवां निवासी सविता शनिवार को कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के हाजीपुर मरुई में रह रही अपनी भाभी अर्पिता के साथ कोतवाली क्षेत्र टांडा के मेहनिया गांव में रह रहे रिश्तेदार के घर जा रही थीं। दोनों महिलाएं वाहन से मेहनिया मोड़ के निकट उतरीं।
महिलाओं का आरोप है कि जैसे ही वे गांव की तरफ बढ़ीं तो इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उन्हें रोक लिया। महिलाओं के अनुसार बाइक पर सवार लगभग 65 वर्षीय एक बाबा ने उनसे कहा कि वह उनकी बीमारी दूर करने के साथ मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है। इसके लिए उन्हें अपने आभूषण उतारने होंगे।
विज्ञापन

महिलाओं ने कथित बाबा की बात पर यकीन कर लिया। दोनों ने अपने सोने व चांदी के आभूषण उतारे। महिलाओं के अनुसार बाबा ने उनके आभूषण को एक कागज में लपेट कर अपनी जेब में रखा। उसे बदलकर दूसरा कागज दे दिया। कहा कि घर पहुंचने के बाद ही कागज खोलना। इसके बाद बाइक पर सवार तीनों वहां से चले गए।
टांडा कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि कुछ दूर जाने के बाद जब कागज खोला तो उसमें से आभूषण गायब थे। उसके स्थान पर मिट्टी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें