फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शव रखकर मार्ग किया जाम, छह पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Sat, 08 Jun 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज बसखारी मार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीणों समझाते पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जहांगीरगंज/आलापुर (अंबेडकरनगर)। महिला को चाकू से घायल करने के बाद एक महाविद्यालय में आरोपी युवक का शव लटकता पाए जाने के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जहांगीरगंज बसखारी मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग जाम समाप्त कराया। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर महिला के पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बीती 21 मई को आलापुर जूही नामक महिला को चाकू के हमले से स्थानीय युवक अमरबहादुर ने घायल कर दिया था। वह मौके पर ही बाइक छोड़ फरार होने में सफल रहा था। पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच बीते दिनों उसका शव घटनास्थल के ठीक निकट राजकीय महाविद्यालय के एक कक्ष में फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने महिला पर जानलेवा हमले के बाद खुद ही फंदे पर लटककर जान दे दी थी।
इस बीच पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन रामनगर पहुंचे तो वहां शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। सीओ रामबहादुर सिंह वहां पहुंचे। परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने अमरबहादुर की मां रामरती की तहरीर पर युवती जूही व उसके पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें