फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चार आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के वर्ष 2025 में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी रंजीत के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और गंभीर लैंगिक हमले के आरोप तय किए हैं। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोप तय किए। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य पेश किए, जबकि बचाव पक्ष ने रंजिश में फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोर्ट में तय आरोपों के अनुसार, घटना 10 अक्तूबर 2025 की शाम करीब सात बजे अकबरपुर के शहजादपुर में जेटली स्कूल के पीछे अमरूद के बाग की है। आरोप है कि रंजीत ने किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। आरोपी ने आरोपों से इन्कार कर विचारण की मांग की। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए पत्रावली दो दिसंबर 2026 को साक्ष्य के लिए पेश करने का आदेश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें