फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से किसान चिंतित

Thu, 03 Dec 2015 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में कटने के बाद सूखने के लिए पड़ी व खलिहान में मड़ाई के लिए एकत्रित धान की फसल को लेकर किसान खासे परेशान रहे। वह किसान भी परेशान दिखे, जिन्होंने गुरुवार को गेहूं व अन्य फसलों के बोने की तैयारी की थी। बारिश हो जाने से किसानों का कार्य ठप हो गया। किसान न तो धान की मड़ाई कर पाए और न ही बोआई।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बारिश शुरू होते ही किसान चिंचित हो गए। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन सर्द हवा तेज चलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। किसान खासे परेशान नजर आए। सभी अपनी फसलों के बर्बाद होने को लेकर चिंतित थे।

कई किसानों की फसल कटने के बाद सूखने के लिए खेतों में ही पड़ी है तो कुछ ने मड़ाई के लिए खलिहान में एकत्रित कर लिया है। गेहूं और अन्य फसलों की बोआई करने की तैयारी कर चुके किसानों को अब बोआई प्रभावित होने का भय सता रहा है। तेज बारिश हो जाने पर बोआई में विलंब होने की चिंता हो रही थी।
विज्ञापन


बारिश खत्म होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद धूप निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली। किसान रामपूजन विश्वकर्मा व कन्हैयालाल आदि ने बताया कि मौसम की उठा पटक के बीच वे उपज सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें