फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईवे पर खड़े 30 वाहनों का चालान, डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना

Sat, 22 Feb 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित होने के बाद भी भारी वाहन चालक मनमानी कर हाईवे पर वाहन खड़ कर देते हैं। शनिवार को जिले के हाईवे व मुख्य सड़कों पर नियमों को तोड़ने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 वाहनों का चालान कर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने टांडा बांदा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान गौहन्ना हाईवे चौराहे के निकट राजस्थान का एक ट्रक हाईवे पर खड़ा मिला। चालक ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा करने के बाद चाय पीने के लिए चला गया था। इसके बाद एआरटीओ विभाग की टीम ने महरूआ बाजार की तरफ रुख किया। यहां नोएडा नंबर के दो ट्रक भी नियम विरुद्ध तरीके से हाईवे पर खड़े मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जलालपुर में एक जेसीबी के कागजों की जांच की गई। इसमें वर्ष 2022 से जेसीबी का फिटनेस फेल मिला। यही नहीं दो वर्ष से वाहन स्वामी ने टैक्स भी नहीं जमा किया था। अन्य कागजात भी अधूरे मिलने पर कार्रवाई की गई। लुंबिनी दुद्धी हाईवे पर चार वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें