फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों पर आज होगी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 23 केंद्रों पर 31 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें कुल 9669 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोडल अधिकारी ने शनिवार को केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले अपनी उपस्थित केंद्र पर दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ल ने बताया कि सीटेट परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 9669 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। यहां पर परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े सात बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया जाएगा। इस पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे संपन्न होगी।
इसके बाद द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को अपनी उपस्थित केंद्र पर 12 बजे ही दर्ज करानी होगी। परीक्षा शाम साढ़े चार बजे तक चलेेगी। कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए आवश्यक टीम भी बनायी गई है, जो केंद्रों का भ्रमण कर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने का काम करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें