फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जनगणना प्रशिक्षण की आज से होगी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 16 से 29 अप्रैल तक प्रगणकों व सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जनगणना वर्ष 2017 के 794 प्रगणकों व 123 सुपरवाइजरों के सापेक्ष इस बार 821 प्रगणकों और 137 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारियों को आरक्षित रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल कार्य में लगाया जा सके। प्रशिक्षण का आयोजन बिहारीलाल स्मारक डिग्री कॉलेज आमादरवेशपुर में किया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में लगभग 45 से 46 प्रगणक व सुपरवाइजर शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन, प्रपत्रों का सही उपयोग, डिजिटल माध्यमों के संचालन व फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही व्यावाहारिक प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए 12 प्रशिक्षकों की टीम तैनात की गई है। बुधवार को एसडीएम सुभाष सिंह व तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। तहसील में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे राजस्व निरीक्षक कार्यालय के यादवेंद्र यादव ने बताया कि शासन व उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकलन किया जाता है। इसलिए इसमें लगे सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें