फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मनाया झूलेलाल महोत्सव,

Mon, 31 Aug 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित पहितीपुर रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ विशेष पूजन अर्चन से हुआ। यात्रा में सबसे आगे भगवान झूलेलाल का भव्य मंदिर झांकी के तौर पर लगाया गया था, जिसमें भगवान झूूलेलाल विराजमान किया गया था।
विज्ञापन


मिसाइल मैन डॉ अब्दुल कलाम  की झांकी के साथ ही बेटी बचाओ की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की गई थी। नेतृत्व कर रहे जयराम संगवानी, भल्लू लखमानी, शंभूलखमानी, जितेन्द्र व बलदेव लखमानी ने लोगों से आहवान किया कि वे बेटियों को भी बेटों के बराबर महत्व दें।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रहित में बेटियों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा गया कि परिवारों का सहारा बनने के साथ ही बेटियां देश का भी नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


बेटियों पर अत्याचार रोकने व कन्या भू्ण हत्या को अभिशाप बताने पर मुख्य रूप से जोर दिया गया। आयोजन मंडल के सदस्य विकास लखमानी ने बताया कि मिसाइल मैन डॉ कलाम की झांकी शामिल कर युवाओं व अन्य समाज को लगातार सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोक धुनों पर नाचते गाते श्रद्घालु  शोभायात्रा के साथ देरसायं तहसील तिराहे पहुंचे, जहां तमसा नदी में झांकियों का विसर्जन किया गया। इससे पहले कई जगह लोगों ने सिंधी समाज की इस यात्रा का स्वागत किया।

अंबेडकरनगर महोत्सव समिति ने फौव्वारा तिराहा के निकट शोभायात्रा की अगुवानी की। इस मौके पर हरीश, अन्नू, जगदीश, दीपक, देव, रमेश व जितेन्द्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें