अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर बॉर्डर चौकी पर व्यवस्था का जायजा लेते एसपी केशव कुमार व अन्य
बारावफात का पर्व शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने को प्रशासन तैयार
फोटो- 18
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। पवित्र पर्व बरावफात (ईद मिलादुन्नबी) जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले में निकलने वाली 173 जुलूसों की निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं, वहीं राजपत्रित अधिकारी और पुलिस बल लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि जिले भर में कुल 173 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें से 57 जुलूस अंजुमन के रूप में होंगे। हर जुलूस को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। सभी जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर लिया गया है और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस रेस्पॉन्स टीम और रात्रि पेट्रोलिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
फोटो- 19
एसपी केशव कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर पुलिस चौकी पर मंगलवार देर रात सीओ व थानाध्यक्ष के साथ बैठक की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर पीआरवी टीम की सक्रियता भी जांची और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।