फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ के नाम पर वसूली करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसटीएफ का सिपाही बनकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपी व उसके तीन सहयोगियों को पीड़ितों ने पकड़ लिया। इस दौरान उनके बीच नोकझोंक व हंगामा हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी व उसके तीन सहयोगियों को हिरासत में लेने के साथ ही पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के दौरान साल्वर गैंग के कई सदस्य पकड़े गए थे। इसमें जहां एक मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई की थी, तो वहीं एक मामले में जनपद पुलिस को सफलता मिली थी। बताया जाता है कि एसटीएफ की ओर से की गई कार्रवाई के बाद कुछ लोगों को कार्रवाई की जद में आने से बचाने व राहत दिलाने के नाम पर एसटीएफ का फर्जी सिपाही बनकर एक लाख रुपये की वसूली कर ली गई।
बाद में यह खुलासा हुआ कि ऐसा कोई सिपाही एसटीएफ में नहीं है। इसके बाद पीड़ितों ने गुरुवार को संबंधित आरोपी को अकबरपुर नगर में बुलाया, जहां उससे रकम की मांग की गई। इसे लेकर बीएन इंटर कॉलेज के निकट जमकर हंगामा हो गया। इसी दौरान पीड़ितों ने आरोपी व उसके तीन सहयोगियों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मुकदमे से बचाने के नाम पर लेनदेन का विवाद था। पकड़े गए आरोपी व सहयोगियों के पास से एसटीएफ या किसी अन्य का कोई कार्ड या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। तहरीर मिली तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें