फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छेड़छाड़ में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मोबाइल ठीक कराने गई 11 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली अंतर्गत गांव निवासी ने कहा कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री गत 17 जून की दोपहर कोडऱा निवासी हरिओम के घर मोबाइल ठीक कराने गई थी।
कुछ देर के बाद वह रोती हुई घर आई। पूछने पर बताया कि जब वह मोबाइल ठीक कराने गई थी, तो उस समय हरिओम घर में अकेला था। वह उसे घर के कमरे में खींच ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार से वह वहां से भागकर बाहर निकली। विपक्षी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इस बीच तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें