विधानसभा क्षेत्र आलापुर से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया पर जहांगीरगंज थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। बाल विकास परियोजना अधिकारी जहांगीरगंज फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार को जहांगीरगंज थाने में तहरीर दी।
बताया कि 3 फरवरी को सपा उम्मीदवार चंद्रशेखर कनौजिया निवासी उमरी भवानीपुर थाना जहांगीरगंज में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला। मजिस्ट्रेट की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी सहित उनके कई अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।