फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अवैध क्लीनिक के संचालक पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। प्रशासनिक टीम द्वारा सील किए गए अवैध रूप से संचालित चाइल्ड हेल्थ क्लीनिक के संचालक के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी चिकित्सक अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज कस्बे में राजेसुलतानपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित लाइफ चाइल्ड हेल्थ क्लीनिक को बीते दिनों प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी चिकित्सक फरार हो गया था। टीम ने अस्पताल को सील करते हुए जहांगीरगंज सीएचसी अधीक्षक को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय चंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अब मनमाने तरीके से अस्पताल का संचालन कर रहे आजमगढ़ जिले के कोल्हपुर सोन्धारी निवासी निजामू अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व औषधि नियंत्रण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें