इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्घ मारपीट, धमकी, बलबा सहित दलित उत्पीड़न एक्ट का अपराध पंजीकृत किया है।
बीते मंगलवार को भरहा गांव में दलित जयराम पुत्र रामफेर अपनी बाग की दीवाल बनवा रहा था कि उसी समय गांव के भारत राजभर पुत्र श्रीपत, अमित पुत्र भारत, दलसिंगार पुत्र झपसी, श्यामलाल पुत्र कलेसर व कई अन्य लोग लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोल कर दीवार गिरा दिया।
विरोध करने पहुंचे लोगों की जमकर पिटाई भी की गई। इसमें जयराम व उनकी बहू सिंगारी देवी, राममिलन व कई मजदूरों को गंभीर चोटें आयी। बुधवार देररात कोतवाली पुलिस में अपराध पंजीकृत कर विवेचना सीओ को सौंप दी गई।