फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में चार पर केस

Thu, 27 Aug 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 24 अगस्त को गांव के महेश पुत्र रामधारी ने गांव की ही एक बालिका से छेड़खानी की थी। बालिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी महेश ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घर आकर बालिका ने अपनी मां को घटनाक्रम बताया। इस पर मां बेटी उसी दिन आरोपी के घर पहुंची और परिवारीजनों से शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज युवक के घरवालों ने मां-बेटी की पिटाई कर दी थी।

 इस मामले में बालिका की मां ने टांडा पुलिस को लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद बालिका व उसकी मां न्याय के लिए एसपी पंकज से मिलीं। एसपी के  निर्देश पर टांडा पुलिस ने बुधवार को महेश समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें