फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत कर्मचारियों से अभद्रता पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकर नगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों से अतिक्रमणकारियों ने छह दिन पूर्व अभद्रता की थी, जिसके बाद से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। मामले में रविवार को पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

27 जनवरी को नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसमें जमशेद, मुस्तकीम, नफीस, इम्तियाज, शब्बीर, मुकीम व पांच से दस अज्ञात लोगों ने टीम से अभद्रता की थी। इससे नाराज कर्मचारियों ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर कार्य का बहिष्कार कर दिया था। इससे क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैलने लगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को तहसीलदार टांडा निखलेश कुमार व ईओ संजय जैसवार ने अकबरपुर व टांडा नगर पालिका के साथ नगर पंचायत इल्फातगंज के सफाई कर्मचारियों को बुलवाकर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया। इसके बाद पूरा दिन कस्बे में सफाई अभियान चलाया गया। उधर, मामले में पुलिस ने लिपिक अभिषेक यादव की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी लगते ही कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें