फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 30 लाख की चोरी में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बीते शुक्रवार की रात भीटी इलाके में हुई चोरी की घटना के मामले में आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीटी क्षेत्र के तकिया कानूनगो गांव के मजरा पटखौली निवासी दुर्गा प्रसाद के मकान में चार अप्रैल की रात चोर पिछले हिस्से से घुस आए थे। चोरों ने सभी कमरों को बारी-बारी से खंगाला था। इसके बाद अलमारी व बक्से में रखा उनकी पत्नी व तीनोंं बहुओं के सोने, चांदी के जेवर लेकर भाग निकले थे। पांच अप्रैल को दुर्गा प्रसाद ने चोरी की तहरीर दी थी। इसके बाद भी न तो केस दर्ज हुआ और न ही फोरेंसिक की टीम जांच करने के लिए पहुंची थी।
दुर्गा प्रसाद के मुताबिक घर से करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई है, हालांकि पहले दिन से ही पुलिस इसे सिरे से नकार रही है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में 30 लाख की चोरी में नहीं दर्ज हुआ केस शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद पुलिस महकमे के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया और मामले में केस दर्ज कराया। एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें