फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ से पहुंचा युवक का शव पहुंचा, पसरा मातम

Mon, 07 Apr 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
वरूण वर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ में युवक की मौत के बाद सोमवार शाम शव गांव पहुंचा तो मातम पसर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के परसनपुर गांव निवासी वरूण वर्मा (27) रविवार की शाम को अपने ननिहाल जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जंगल गांव गए थे। वहां से वह लगभग शाम सात बजे अपनी बुलेट से एनएच 233 से होकर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह सीमावर्ती जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पटेल तिराहे से आगे नंदना मार्ग पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी अतरौलिया में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक वरुण पदुमपुर बाजार में किराना स्टोर की दुकान चलाते थे और वह पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय, भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के मित्रसेन, विंद्रेश ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सेहरा सजने के बजाय उठी अर्थी
वरुण वर्मा की शादी आजमगढ़ जिले के रानीपुर बिन्द्रा बाजार की एक युवती से तय हुई थी। वरुण की बरात आगामी सात जून को जाने वाली थी। घर में शादी की तैयारी जोरों पर थी। वरुण की मौत के साथ ही पिता रामप्रकाश वर्मा और माता दुलारी देवी के अरमान अधूरे रह गया। माता पिता के साथ सभी भाइयों व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से पूरे गांव में हर कोई गमगीन और स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें