फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ब्राह्मण महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर पंचायत सहायक पर केस

Tue, 29 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडिया वायरल हो गया। इसमें एक पंचायत सहायक ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करती दिखाई पड़ रही हैं। ब्राह्मण महासभा ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के इमामपुर मलेथू निवासी ब्राह्मणसभा महासभा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि हरिश्चंद्रपुर निवासी पंचायत सहायक सूची गौतम इंस्टाग्राम पर रील बनाकर ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करती हैं। इसको लेकर समाज में आक्रोश पैदा हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की आशोभनीय टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत सहायक पर कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज आंदोलित हो जाएगा। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें