फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ की मां-बेटी पर आईटी एक्ट के तहत केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली की अनुसूचित जाति की युवती ने आजमगढ़ निवासी मां-बेटी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। उसने दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना मथुरा रसूलपुर से रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके बाद उसे नोएडा स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी मिल गई। वहां सेक्टर 66 में किराये के मकान में रहने लगी। नौकरी के दौरान आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना के कटुई बसई की रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हुई। जान पहचान बढ़ने पर दोनों साथ रहने लगे। एक वर्ष बाद आरोपी युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
एक दिन उसने जबरदस्ती उसकी एक आपत्तिजनक फोटो खींच ली। इसी फोटो के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। हर माह उसका वेतन भी ले लेती थी। वर्ष 2024 में दीपावली पर वह अपने गांव चली आई। कुछ दिनोंं बाद ही आरोपी युवती और उसकी मां भी उसके गांव पहुंच गईं। दोनों जबरन उसे आजमगढ़ अपने गांव लेकर गए। वहां उसे देह व्यापार में ढकेलने का प्रयास किया गया। किसी तरह वह वापस अपने घर लौटआई। ये भी आरोप है कि आरोपी युवती ने उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। साथ ही उस पर अशोभनीय टिप्पणी भी कर रही है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें