फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक समेत चार पर केस

Sun, 06 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
court - फोटो : demo pic
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर हंसवर पुलिस ने माफिया खान मुबारक समेत चार लोगों पर बंधक बनाकर भूमि का बैनामा कराने और धमकी दिए जाने के मामले में केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि प्रकरण में तहरीर देने के बावजूद जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं   किया तो पीड़ित ने न्यायालय से फरियाद की थी।
विज्ञापन


हंसवर थाना क्षेत्र के जैनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी के अनुसार उन्होंने  अपनी बहन अमीर जहां के साथ मिलकर 10 दिसंबर 2013 को टांडा-हंसवर मार्ग पर एक भूखंड का बैनामा लिया था। इस पर माफिया खान मुबारक की निगाह लग गई थी।

इकबाल का आरोप है कि 24 नवंबर 2014 को जब वह लखनऊ से बस से वापस घर लोट रहे थे तो खान मुबारक के साथियों यहिया, परवेज व शादाब ने हरसम्हार गांव के पास उसे बस से उतार लिया। वहां से खान मुबारक के साथी उसे खान मुबारक के पास ले गए और जमकर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन


अगले दिन जबरन टांडा ले जाकर खान ने अपनी बहन शबाना के नाम बैनामा लिखवाकर बस पर बैठा दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। सुनवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया गया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसओ आरके पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें