फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोझरा गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर 12 से अधिक हमलावरों ने घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि जो भी सामने आया, उसकी जमकर पिटाई भी की। इससे चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने निर्माणाधीन दीवार भी ढहा दी। बाद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी उदयराज व शंभू गुप्ता के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह शंभू अपने 12 से अधिक साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर उदयराज के घर पर धावा बोल दिया। उदयराज के अनुसार उसने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार पर उसे बचाने पहुंचे निर्मला, अजय व विजय की भी जमकर पिटाई कर दी गई।
आरोप है कि हमलावरों ने पिटाई के साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की। साथ ही निर्माणाधीन दीवार भी ढहा दी। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में चारों को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शंभू, अमरनाथ, शनि गुप्ता व मनीष गुप्ता समेत 12 के विरुद्ध केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें