फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना थाना क्षेत्र के भीटी के बस्तीपुर गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासिनी असरफुलनिशा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह 27 जनवरी को अपने घर में रखा लोहे का टूटा दरवाजा कबाड़ी को बेच रही थी। गांव निवासी चांदअली चोरी का सामान कहकर गाली-गलौज करने लगे। उसने मना किया तो चांद अली, मोहम्मद जाबिद, मोहम्मद शफीक कादरी व मोहम्मद हसीब ने एकजुट होकर उस पर हमला बोल दिया। उसकी पिटाई की गई। वह जान बचाने के लिए घर में भागी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। तहरीर थाने में दी लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें