फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधान पर पांच लाख की ठगी में केस

Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। सस्ता सोना दिलाने के नाम पर दो व्यापारियों से पांच लाख रुपये की ठगी करने के मामले में अहिरौली पुलिस ने तिवारीपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गत दिवस कटेहरी बाजार निवासी दो व्यापारी मंगल वर्मा व बालकृष्ण सोनी के साथ सस्ता सोना दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। अहिरौली थाने में दी तहरीर में मंगल वर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी पूर्व प्रधान बृजेश तिवारी उर्फ चंडूली तिवारी ने सस्ता सोना दिलाने के बदले दोनों से ढाई ढाई लाख रुपये ले लिए। उन्हें वाराणसी ले जाया गया जहां नकली नोट दिया जाने लगा। इसे लेने से मना कर दिया। इसके साथ ही दी गई राशि वापस करने को कहा। आरोप है कि इस पर हिस्ट्रीशीटर चंडूली ने तरह-तरह की धमकी दी। अब इसी मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें