वाहन व शराब लेकर लोग वहां निकल गए। बाद में भवनाथपुर पुलिस चेकपोस्ट के पहले पुलिस ने लावारिश दशा में प्रत्याशी की स्कार्पियो बरामद कर ली। इसमें शराब की 145 बोतल भी लदी मिली। बाद में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व उनके चालक के विरुद्ध जहांगीरगंज थाने में केसकर लिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन द्वारा पहले से तय की गई सख्ती के बावजूद शुक्रवार को जहांगीरगंज, रामनगर व बसखारी में मतदान शुरु होने के बाद कई जगह से आचार संहिता के उल्लंघन की खबरें आयीं।
इन पर तत्काल प्रशासन ने एक्शन भी लिया। ऐसी ही एक सूचना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के समडीह गांव से आयी। कुछ लोगों ने शिकायत की कि वहां जहांगीरगंज मध्य द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पतिराज गौतम द्वारा समर्थकों के साथ शराब बांटी जा रही है।
इस पर जहांगीरगंज थाना प्रभारी ने दल बल के साथ गांव में छापा मारा तो वहां शराब बांट रहे लोग पहले ही निकल भागे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो भवनाथपुर पुलिस बैरियर के पहले ही लोग मार्ग पर स्कार्पियो वाहन छोड़कर भाग निकले।
पुलिस ने वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर उसकी तलाशी ली, तो उसमें शराब की 145 बोतल मिली। थाना प्रभारी अशोक यादव ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया, जबकि वाहन थाने लाने के बाद सीज कर दिया गया।