फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक भाषण में भाजपा प्रत्याशी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। चुनावी जनसभा के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हंसवर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते चलें कि बीते 28 फरवरी को टांडा विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा में भाजपा की जनसभा आयोजित हुई थी। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने इस दौरान बसपा प्रत्याशी शबाना खातून के पति को आतंकवादी कह दिया था, और 5 करोड़ देकर बसपा से टिकट लेने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने एसपी आलोक प्रियदर्शी से मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। कहा था कि यदि केस दर्ज न हुआ तो मामले को ऊपर तक ले जाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी की तरफ से अत्यंत ही आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिस पर कार्रवाई की जरूरत है। एसपी के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा पर भाषण के दौरान बसपा प्रत्याशी शबाना खातून के पति गौस अशरफ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व आतंकवादी कहने के मामले में केस दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें