फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारियों के गेहूं में कटौती, चावल में बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित 1126 कोटे की दुकानों से जुड़े करीब चार लाख कार्डधारकों को इस माह वितरित होने वाले अनाज में गेहूं कम व चावल ज्यादा मिलेगा। शासन ने कार्डधारियों को वितरित होने वाले गेहूं के स्टाक में कटौती और चावल में बढ़ोत्तरी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत अन्त्योदय कार्डधारकों को अब 20 की जगह 14 किग्रा गेहूं और 15 की जगह 21 किग्रा चावल वितरित होगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को अब तीन की जगह दो किग्रा प्रति यूनिट गेहूं व दो की जगह तीन किग्रा चावल मिलेगा। तीन जुलाई से नई व्यवस्था के तहत कोटे की दुकानों से आवंटित खाद्यान्न का वितरण कार्य शुरू होगा।
लंबे समय से चली आ रही कार्डधारकों की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में शासन ने बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब गेहूं की तुलना में चावल अधिक मात्रा में मिलेगा। यह व्यवस्था अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों प्रकार के राशनकार्डधारकों पर लागू होगी। इसका सीधा प्रभाव 65,967 अन्त्योदय व 3.31 लाख पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलापूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बदली व्यवस्था के तहत जून माह का मिलने वाला नियमित खाद्यान्न तीन जुलाई से वितरित होगा। इसमें अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं जबकि 21 किग्रा. चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को तीन किग्रा. चावल और दो किग्रा गेहूं ही मिलेगा।
नमक, तेल व चने का भी होगा वितरण
जुलाई माह में वितरित होने वाले राशन अनाज के साथ ही उपलब्धता के आधार पर कार्डधारकों को नमक, तेल व चना भी वितरित होगा। बीते मई माह में नियमित खाद्यान्न योजना के तहत नमक, तेल व चना का वितरण उपभोक्ताओं में नहीं हो सका था। अब नामित एजेंसियों द्वारा उक्त खाद्य सामग्री जिले में उपलब्ध करा दी गयी है। ऐसे में तीन जुलाई से वितरित होने वाले राशन अनाज के साथ ही दिया गया है, तो इसे भी गेहूं चावल के साथ वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही नमक, तेल व चने का वितरण भी होगा।
वितरण को दुकानों पर पहुंचा खाद्यान्न
जिले में संचालित सभी राशन दुकानों पर नियमित खाद्यान्न योजना के तहत जुलाई माह में वितरित होने वाले खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। अब रविवार तीन जुलाई से सभी कोटे की दुकानों से नई व्यवस्था के तहत आवंटित खाद्यान्न का वितरण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें