फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा अब मिट्टी का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ऐसे अन्त्योदय व गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को अब केरोसिन नहीं मिल सकेगा जो उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस के साथ सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का लाभ ले रहे हैं। इस फैसले से जिले में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। जिला प्रशासन व जिलापूर्ति विभाग को पत्र भेजकर ऐसे राशनकार्ड धारकों की सूची शासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग ने ऐसे राशनकार्ड धारकों की सूची लगभग तैयार कर ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकानों से गृहस्थी व अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को गेहूं व चावल के साथ साथ केरोसिन भी सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाता है। अन्त्योदय कार्ड धारकों को तीन लीटर प्रति कार्ड, जबकि गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक लीटर तेल सस्ती दर पर दिया जाता है। तेल वितरण को लेकर अक्सर कोटेदारों पर कालाबाजारी का आरोप लगता है।
बीते दिनों शासन ने केरोसिन वितरण को लेकर की गई समीक्षा में तय किया गया कि इसका प्रयोग भोजन बनाने व प्रकाश के लिए किया जाता है। उज्जवला योजना के तहत कार्ड धारकों को रसोई गैस कनेक्शन व प्रकाश के लिए विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। ऐसे में उन कार्डधारकों को केरोसिन देने की जरूरत नहीं है, जिन्होंने दोनों तरह के कनेक्शन ले रखे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1154 कोटे की दुकानें हैं। इनसे तीन लाख, 86 हजार, 848 राशनकार्ड धारक जुड़े हुए हैं। इसमें तीन लाख 20 हजार 881 पात्र गृहस्थी, जबकि 65 हजार 967 अन्त्योदय राशनकार्ड धारक हैं। समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर बीते दिनों प्रमुख सचिव ओमप्रकाश वर्मा ने जिला प्रशासन व जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि नए निर्णय के अनुसार, अब ऐसे अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को केरोसिन नहीं दिया जाएगा, जिन्हें उज्ज्वला योजना व विद्युतीकरण योजना का लाभ मिल रहा है।
शासन ने ऐसे राशनकार्ड धारकों की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले में करीब डेढ़ लाख ऐसे राशनकार्ड धारक हैं, जिन्हें उज्ज्वला योजना व विद्युतीकरण योजना का लाभ मिल रहा है। ऐसे राशनकार्ड धारकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि राशन वितरण के दौरान इस बात की जानकारी हासिल करें कि किन किन को दोनों योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सूची मिलने के बाद टीम का गठन कर स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें