फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला की हत्या के आरोपी के घर में खड़ी कार जली, तनाव

विज्ञापन
भीटी के बनकोदवा गांव में आरोपी राजेश निषाद के घर पर जली कार। संवाद
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। बनखोदवा गांव में महिला की हत्या के मामले में बुधवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब आरोपी राजेश निषाद के घर के पोर्च में खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज लपटें उठने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद गांव में भीटी, अहिरौली और महरुआ थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस मुख्य आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बनखोदवा गांव में सोमवार शाम करीब छह बजे 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसके पीछे रहने वाले अजय निषाद ने घर में घुसकर बांस के डंडे (थूनी) से सिर पर कई वार किए, जिससे महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अजय निषाद, उसके पिता राजेश और मां अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मंगलवार को अजय और अनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि राजेश अभी फरार है।
पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव घर पर रखा गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूरत से लौटे पति और परिवार के अन्य लोगों ने राजेश की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश घर में ही मौजूद है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। बिसुही नदी के किनारे घाट पर परंपरागत तरीके से शव दफनाया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान राजेश के घर के पोर्च में खड़ी कार में आग लग गई। परिजनों और ग्रामीणों के एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कार में आग खुद राजेश ने लगाई, जबकि राजेश के परिजन मृतका के पति पर आग लगाने का आरोप लगाते रहे। हालांकि, आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस गांव में निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
चल रही जांच
हत्यारोपी राजेश के घर में खड़ी कार में किन परिस्थितियों में आग लगी, इसकी जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। राजेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - लक्ष्मीकांत मिश्रा, सीओ भीटी

भीटी के बनकोदवा गांव में आरोपी राजेश निषाद के घर पर जली कार। संवाद

भीटी के बनकोदवा गांव में आरोपी राजेश निषाद के घर पर जली कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें