इब्राहिमपुर के भुवालपुर में रविवार को हादसे के बाद ढहा टिनशेड।संवाद
केदारनगर। इब्राहिमपुर के भुवालपुर में रविवार दोपहर करीब दो बजे उतरेथू से टांडा जा रही कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए कार गांव निवासी जगलाल के घर के बाहरी हिस्से में घुस गई। कार ने टिनशेड के नीचे बने बाथरूम को ढहा दिया और नल तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई।
ग्रामीणों के अनुसार कार चालक नशे में था और उसमें उतरेथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मी भी सवार थे। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा बच गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद